फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यादव बंधुओं ने किया बीएचयू विश्वनाथ मंदिर व गौरी केदारेश्वर में किया जलाभिषेक

विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार अस्सी घाट से जलाभिषेक भर कर सीरगोवर्धन के यादव बंधु बीएचयू के काशी विश्वना
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार पर भी यादव बंधुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया। सीर गोवर्धनपुर के हजारों यादव बंधुओं ने बीएचयू स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने अस्सी घाट पर स्नान कर गंगा जल लेकर मंदिर पहुंचे और हर हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया। हरिहर बाबा के नेतृत्व में यादव बंधुओं ने जलयात्रा निकाली। संकठा यादव के गीत से जल और दूध चढ़ाने से जुड़ी मान्यताओं का जिक्र किया। यात्रा में डॉ. गोपाल यादव, एडवोकेट डीएन यादव, गिरिराज यादव, आजाद यादव, सपा नेता अमन यादव, लाल बहादुर यादव, मनोज यादव, सुनील यादव आदि शामिल रहे। वहीं, पक्का महाल के यादव बंधुओं ने गौरी केदारेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किए। वह शाम को बजड़े से केदारघाट पर स्नान कर जलाभिषेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें