राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया अंंतिम चरण में है। यहां प्रथम वर्ष में 300 और दूसरे वर्ष कह 21 सीटों पर 80 प्रतिशत प्रवेश पूरे हो चुके हैं। अंतिम चरण के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में चार ट्रेड पर पढ़ाई होती है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी और टेक्सटाइल डिजाइन शामिल है। सभी ट्रेड में 75 सीटें हैं। इनमें सभी ट्रेड में प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट के आधार लिया जा रहा है। प्रधानाचार्य पीके सिंह ने बताया कि कॉलेज में काउंसिलिंग के चौथे चरण की प्रक्रिया चल रही है। तीन चरण में 80 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश हो चुका है। शेष 20 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश लिया जा रहा है। इसमें प्रथम वर्ष के 300 सीटों और दूसरे वर्ष की 21 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।