फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहित पर महिला ने दुष्कर्म का लगाया आरोप, महिला बदल रही बयान और पास मिले दो आधार कार्ड 

Mon, 07 Sep 2020 12:56 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

उन्नाव से पिंडदान करने आई एक महिला ने नशीला पदार्थ खिलाकर पिशाचमोचन के एक तीर्थ पुरोहित पर दुष्कर्म करने उसकी वीडियो रिकार्डिंग का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में चेतगंज थाने में तहरीर दी है। उधर, महिला के पास से मिले दो आधार कार्ड और उसके बदलते बयानों को लेकर पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


महिला के अनुसार, वह तीन सितंबर को अपने पूर्वजों का पिंडदान करने के लिए काशी आई थी। इस दौरान पिशाचमोचन कुंड पर एक तीर्थ पुरोहित से उसकी मुलाकात हुई। तीर्थ पुरोहित ने उसे ठहरने के लिए कमरा दिलाया।

आरोप है कि चार सितंबर को तीर्थ पुरोहित उसके लिए खाना लेकर आया। खाना खाने के बाद वह अचेत हो गई। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो रिकार्डिंग की गई। पांच सितंबर को वह महिला थाने पहुंची। महिला थाने से उसे चेतगंज थाने जाने के लिए कहा गया। 

एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। प्रकरण की जांच जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें