फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: काशी के मौसम का मिजाज बदला, सुबह कोहरा..शाम में गलन, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Fri, 09 Dec 2022 10:20 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सुबह हवा की रफ्तार थोड़ी अधिक रहने से गलन अधिक लग रही थी। हालांकि बुधवार की तुलना में गुरुवार को कोहरा भी अधिक रहा, लेकिन दिन में धूप अच्छी होने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। इस बीच शाम को एक बार फिर पछुआ हवाओं के चलने से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन
Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने की वजह से मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। सुबह कोहरा दिख रहा है तो शाम होते ही गलन भी बढ़ गई है। गुरुवार को ऐसा ही मौसम देखने को मिला। 
विज्ञापन

सुबह हवा की रफ्तार थोड़ी अधिक रहने से गलन अधिक लग रही थी। हालांकि बुधवार की तुलना में गुरुवार को कोहरा भी अधिक रहा, लेकिन दिन में धूप अच्छी होने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। इस बीच शाम को एक बार फिर पछुआ हवाओं के चलने से ठंड बढ़ गई। इस वजह से न्यूनतम तापमान बुधवार को 9.0 डिग्री सेल्सियस की तुलना में गुरुवार को 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया पहाड़ों पर बर्फबारी ही मौसम में बदलाव की वजह है। अगले सप्ताह से कोहरा अधिक रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें