वाराणसी में अधिकतम तापमान भी 36.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान 28.5 रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में प्रेशर सिस्टम बन रहा है।
वाराणसी में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को सुबह से ही तीखी धूप होने लगी। इस कारण गर्मी भी लगने लगी। हवा भी नहीं चली की गर्मी से राहत मिले। जिस तरह का मौसम बना है,उसके अनुसार दिन में और तेज धूप होगी।