पिंडरा। जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला ने कहा कि ग्राम न्यायालय का जल्द ही भवन बनने का रास्ता साफ होगा। ग्रामीण क्षेत्र की जनता की सहूलियत के लिए जल्द ही कई अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। शुक्रवार को पिंडरा तहसील बार एसोसिएशन के बार भवन में उन्होंने कहा कि कोशिश करूंगा कि कार्यकाल यादगार हो। अधिवक्ताओं की मांग पर कहा कि नकल प्रदान करने की समस्या का भी जल्द से जल्द निदान करेंगे। ग्राम न्यायालय के लिए प्रस्तावित जमीन पर निर्माण के बाबत जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। न्यायाधीश ने ग्राम न्यायालय का निरीक्षण किया और मुकदमे के निस्तारण की स्थिति को देखा और सराहना की। इस दौरान ग्राम न्यायालय के जज सत्यम सिंघल, पूर्व अध्यक्ष कमला प्रसाद मिश्रा, अशोक पांडेय, जवाहर लाल वर्मा, सुभाष दुबे रहे। संवाद