फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नगर आयुक्त ने सड़कों पर ठिठुर रहे व्यक्तियों को शेल्टर होम भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने देर रात शेल्टर होम का निरीक्षण किया। सड़क पर ठिठुरते लोगों को शेल्टर होम भेजा। सिकरौल, परमानंदपुर, पांडेयपुर चौराहे, कैंट स्टेशन पर रैन बसेरा में रहने वाले लोगों सहित सड़कों के किनारे, विशेष रूप से पांडेयपुर फ्लाईओवर, कैंट स्टेशन फ्लाईओवर के नीचे निरीक्षण किया। ठंड के दौरान सड़कों पर लोगों से पास के शेल्टर होम में रहने की अपील की। नगर अयुक्त ने अपील की कि जिनके पास रहने की व्यवस्था न हो तो नजदीकी रैन बसेरे में रात्रि निवास करें। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि रैन बसेरे में रह रहे लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्वच्छ बिस्तर के अलावा सफाई व्यवस्था, वाई-फाई, खिड़की में पर्दे, मच्छर जाली के साथ ही शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। अलाव की व्यवस्था भी करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें