अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई विद्यापीठ की टीम। स्वयं
काशी विद्यापीठ की टीम ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता 2026-27 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. उर्जस्विता सिंह ने बताया कि काशी विद्यापीठ की टीम ने बीएचयू में हुई पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय हॉकी के क्वालिफाइंग मैच में मणिपुर विवि को 8-0 से हराकर अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम मैनेजर डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह और टीम कोच सतीश नारायण सिंह हैं। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी, क्रीड़ा परिषद उपाध्यक्ष प्रो. पितांबर दास, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, वित्त अधिकारी हरिशंकर मिश्र ने बधाई दी।