फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रादेशिक तैराकी के लिए सिगरा स्टेडियम में होगा ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रादेशिक तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का ट्रायल शुक्रवार 30 अक्तूबर और वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 31 अक्तूबर शनिवार को सिगरा स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी जिले मंडल के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल शाम चार बजे से होगा। मंडलीय टीम के चयन ट्रायल में गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली और वाराणसी जिले के खिलाड़ी ट्रायल दे सकते हैं। इसमें चयनित खिलाड़ी प्रादेशिक प्रतियोगिता में खेलने रायबरेली जाएंगे। खो-खो की मंडलीय टीम का चयन ट्रायल एक नवंबर को होगा। चयनित खिलाड़ी प्रादेशिक प्रतियोगिता में खेलने जौनपुर जाएंगे। टेबल टेनिस टीम का चयन ट्रायल 31 अक्तूबर और एक नवंबर को सिगरा स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें