फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कुलपति ने गुजरात दिवस कार्यक्रम की पुस्तक का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने मंगलवार को गुजरात दिवस कार्यक्रम की पुस्तक का लोकार्पण किया। कुलपति ने कहा कि काशी विद्यापीठ में गुजरात प्रदेश दिवस के अवसर पर 1 मई को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए थे। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की थी। गुजरात स्थापना दिवस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने बताया कि खेल प्रतियोगिता, बापू बाजार स्टाॅल, साइकिल यात्रा, फैशन शो, कस्तूरबा बालिका विद्यालय में स्वच्छता अभियान, स्थानीय मंदिर भ्रमण आदि का आयोजन किया गया था। पुस्तक में इससे जुड़ी स्मृतियों को सहेजा गया है। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, प्रो. आनंद शंकर चौधरी, कुलानुशासक प्रो. केके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें