वाराणसी। पहाड़ों पर बारिश के चलते गंगा में उफान है। मंगलवार रात गंगा का जलस्तर 60.97 मीटर पर आ गया। केंद्रीय जल आयोग की ओर से भविष्यवाणी की गई है कि अगले सात दिनों में गंगा का जलस्तर 1.49 मीटर तक बढ़ सकता है। घाट किनारे के कई मंदिर और उस पार के रेतीले मैदान और बीच के टापू काफी हद तक डूब गए हैं। मणिकर्णिका सहित कई घाटों पर 12 फीट पानी भर गया है। रत्नेश्वर महादेव मंदिर आधा जलमग्न हो गया है। गंगा का पानी शिखर से थोड़ा नीचे बह रहा है। वहीं दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर गंगा आरती स्थल नहीं बदला गया है, लेकिन दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती चबूतरा और गंगा के पानी में तीन फीट की दूरी है। ब्यूरो