फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कुलपति ने टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने मंगलवार को गोद लिए क्षय रोगियों(टीबी के मरीजों) को पोषण पोटली बांटी। उन्होंने सभी मरीजों और उनके अभिभावकों को स्वच्छता का पालन कर नियमित दवा लेने की सलाह दी। इस साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर काशी विद्यापीठ के अधिकारियों, शिक्षकों ने 127 क्षय रोगियों को गोद लिया था। शिक्षकों, अधिकारियों ने 6 महीने तक पोषण पोटली बांटे जाने के लिए सहयोग राशि दी थी। इस दौरान जिला क्षय रोग केंद्र, कबीरचौरा, टीबी यूनिट महमूरगंज चेतगंज में पंजीकृत मरीजों के साथ ही विश्वविद्यालय की कुलसचिव, डॉ. सुनीता पांडेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, कुलानुशासक प्रो. कृष्ण कुमार सिंह, प्रो. रमाकांत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें