यूपी कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. विनोद पाल को कोलकाता में प्रो. के. श्रीनिवासन अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें ये अवॉर्ड इंडियन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ पॉपुलेशन, नेशनल एटलस एंड थीमैटिक मैपिंग ऑर्गनाइजेशन, कोलकाता और एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 46वें वार्षिक सम्मेलन में दिया गया। उनका शोध पत्र डॉ. सुमन पाल के साथ सह-लेखन में यूजीसी केयर के ग्रुप-1 लिस्ट में सम्मिलित डेमोग्राफी इंडिया पत्रिका (खंड 54, अंक 2) में प्रकाशित हुआ है। यह शोध पत्र भारत में ‘उच्च शिक्षा में अनुसूचित जनजाति के छात्रों की भागीदारी’ पर आधारित है।