भांवरकोल। थाना क्षेत्र के बसनिया गांव के पास बृहस्पतिवार को अनियंत्रित होकर एक कार लट्ठूडीह-कोटवा मार्ग के किनारे लगे बिजली के खंभे को तोड़ते हुुए गड्ढे में चली गई। हालांकि, कार सवार किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि मऊ से आ रही कार में सवार पांच लोग नरसिंहपुर गांव में एक सगाई समारोह में जा रहे थे। बसनिया गांव के पास कार असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल को तोड़ते हुए गड्ढे में चली गई। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सवार कार को मौके पर ही छोड़कर चले गए। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद