फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज राय हत्याकांड : तन्नू अंसारी की जमानत पर सुनवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 9 फरवरी को होगी अगली तारीख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। 2001 में उसरी चट्टी कांड में मारे गए मनोज राय हत्याकांड में आरोपी माफिया मुख्तार अंसारी के साढ़ू मोहीनुद्दीन अंसारी उर्फ तन्नू की बृहस्पतिवार को एमपी/एमएलए कोर्ट के जज शक्ति सिंह की कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई। वादी पक्ष के वकील ने फाइल के मुआयने के लिए समय मांगा था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अगली सुनवाई के लिए 9 फरवरी की तिथि तय कर दी। 2023 में बिहार के बक्सर के रहने वाले शैलेंद्र कुमार राय ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि 2001 में मनोज राय की हत्या मुख्तार अंसारी, गौस मोहिउद्दीन उर्फ तन्नू समेत अन्य ने मिलकर की थी। मनोज राय मुख्तार अंसारी के साथ ठेकेदारी का काम करता था। पूरे मामले की विवेचना एसआईटी के माध्यम से कराई गई। एसआईटी को इसमें पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके बाद गौस मोहिउद्दीन उर्फ तन्नू को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें