फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akasa airlines: वाराणसी एयरपोर्ट से बंगलूरू की तीसरी विमान सेवा शुरू, अकासा एयर के पहले विमान से गए यात्री

Sun, 19 Feb 2023 10:20 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए प्रतिदिन इंडिगो और गो फर्स्ट की उड़ान सेवाएं हैं। अकासा एयर बंगलूरू की उड़ान सेवा शुरू करने वाली तीसरी कंपनी है। एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी से बंगलूरू का एयर ट्रैफिक काफी अच्छा है। प्रतिदिन लगभग 800 यात्रियों का आवागमन होता है। 
विज्ञापन
Akasa Air - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बाबतपुर से बंगलूरू एयरपोर्ट की तीसरी विमान सेवा शनिवार से शुरू हो गई। अकासा एयर के पहले विमान से 113 यात्री बंगलूरू तक गए। बंगलूरू के लिए इंडिगो व गो फर्स्ट की विमान सेवाएं पहले से हैं। 
विज्ञापन

अकासा एयर की विमान सेवा का शुभारंभ शनिवार को एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक अजय कुमार पाठक व कंपनी के उपाध्यक्ष हरजेंदर सिंह भसीन ने किया। केक काटा गया, फिर पहला टिकट लेने वाले यात्री को बोर्डिंग पास दिया गया। पहले दिन 113 यात्री बंगलूरू गए तो 146 यात्री वाराणसी आए। कार्यवाहक निदेशक ने कहा कि भविष्य में अन्य शहरों के लिए विमान सेवाएं शुरू होंगी। कंपनी के उपाध्यक्ष ने कहा कि एक मार्च से प्रतिदिन दो बार विमान का संचालन होगा। इसमें गोवा की कनेक्ंिटग उड़ान सेवा भी शामिल रहेगी। जल्द ही वाराणसी से अन्य शहरों की उड़ान सेवा शुरू करने पर विचार किया जाएगा। इस दौरान अकासा एयर के सह संस्थापक प्रवीण अय्यर, शक्ति शरण त्रिपाठी, संजीव कुमार सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 

पहले से हैं इंडिगो और गो फर्स्ट की उड़ान सेवाएं 
वाराणसी एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए प्रतिदिन इंडिगो और गो फर्स्ट की उड़ान सेवाएं हैं। अकासा एयर बंगलूरू की उड़ान सेवा शुरू करने वाली तीसरी कंपनी है। एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी से बंगलूरू का एयर ट्रैफिक काफी अच्छा है। प्रतिदिन लगभग 800 यात्रियों का आवागमन होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें