लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में रिंगरोड स्थित एक लॉन से पैसों से भरा बैग तीन लाख रुपया लेकर एक युवक रफू चक्कर हो गया। सीसी कैमरा देखने पर जानकारी हो पाई। लालपुर पुलिस सीसी फुटेज के माध्यम से युवक की तलाश में जुट गई है।
लालपुर पुलिस को दी गई तहरीर में रामकिशोर निवासी टकटकपुर निकट चौरामाता मंदिर ने बताया कि 19 अप्रैल 25 को मेरी पुत्री श्वेता की शादी रिंग रोड स्थित तुलसी हीरा पैलेस से थी। शादी समारोह में लान में स्टेज के सामने वाली सीट पर मेरी पत्नी बैठी थी। जिनके पास हाथ मे टांगने वाला बड़ा पैसे से भरा बैग था।
रात्रि के समय एक परिचित महिला आयी। पत्नी उनसे मिलने लगी। उसी दौरान सामने सेट्रल टेबल पर रखा बैग मौजूद नही था। तुरन्त मुझे सूचित कीया तो सारे परिवार मे खलबली मच गयी। क्योंकि उसी बैग मे 2,50,000 (ढाई लाख) रुपया घर से लेकर आई थी।
न्यौता व्यवहार का लगभग 50 हजार वो भी बैग में ही था। लॉन पर मौजूद कई लोगों का शेष भुगतान करना था। उसी दौरान मैने लॉन पर मालिक को सुचित कर उनके द्वारा सीसी कैमरा देखा गया। उनके द्वारा पेन ड्राइव पुलिस को दिया गया। देर रात्रि तक सभी लोग मिलकर खोज बीन किये, लेकिन पता नही चल सका। लेकिन सीसी फुटेज में एक लड़का सारी घटना को अंजाम देकर गेट से बाहर जाते हुए बैग सहित दिख रहा है।