फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शादी लॉन से पैसों का बैग लेकर फरार हुआ चोर, सीसीटीवी कैमरे में देखा गया, पुलिस कर रही तफ्तीश

Mon, 05 May 2025 08:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

रिंग रोड के लॉन में शादी के बीच पैसों से भरा बैग लेकर चोर फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना के बाद खलबली मच गई। सीसीटीवी चेक किया गया तो एक युवक बैग लेकर जाता दिखाई दे रहा है पुलिस तलाश में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र  में रिंगरोड स्थित एक लॉन से पैसों से भरा बैग  तीन लाख रुपया लेकर एक युवक रफू चक्कर हो गया। सीसी कैमरा देखने पर जानकारी हो पाई। लालपुर पुलिस सीसी फुटेज के माध्यम से युवक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


लालपुर पुलिस को दी गई तहरीर में रामकिशोर निवासी  टकटकपुर निकट चौरामाता मंदिर ने बताया कि 19 अप्रैल 25 को मेरी पुत्री श्वेता की शादी रिंग रोड स्थित तुलसी हीरा पैलेस से थी। शादी समारोह में लान में स्टेज के सामने वाली सीट पर मेरी पत्नी बैठी थी। जिनके पास हाथ मे टांगने वाला बड़ा पैसे से भरा बैग था।

रात्रि के समय एक परिचित महिला आयी। पत्नी उनसे मिलने लगी। उसी दौरान सामने सेट्रल टेबल पर रखा बैग मौजूद नही था। तुरन्त मुझे सूचित कीया तो सारे परिवार मे खलबली मच गयी। क्योंकि उसी बैग मे 2,50,000 (ढाई  लाख) रुपया घर से लेकर आई थी।
विज्ञापन


न्यौता व्यवहार का लगभग 50 हजार वो भी बैग में  ही था। लॉन पर मौजूद कई लोगों का शेष भुगतान करना था। उसी दौरान मैने लॉन पर मालिक को सुचित कर उनके द्वारा सीसी कैमरा देखा गया। उनके द्वारा पेन ड्राइव पुलिस को दिया गया। देर रात्रि तक सभी लोग मिलकर खोज बीन किये, लेकिन पता नही चल सका। लेकिन सीसी फुटेज में एक लड़का सारी घटना को अंजाम देकर गेट से बाहर जाते हुए बैग सहित दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें