फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: परिमल और जूही कोठारी की टीम ने संभाली जिम्मेदारी

विज्ञापन
छावनी स्थित एक होटल में रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर के पद ग्रहण समारोह में मंचासीन पदाधिकारी। स्र - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर और इनरव्हील क्लब ग्रेटर का 24वां शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को छावनी स्थित होटल में हुआ। परिमल अग्रवाल ने रोटरी क्लब के अध्यक्ष और इनरव्हील क्लब की जूही कोठारी ने अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली। शुभारंभ रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पूनम गुलाटी और इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी ने दीप प्रज्ज्वलन किया। नई टीम को पदभार ग्रहण कराया गया। परिमल अग्रवाल की टीम में राजीव अग्रवाल सचिव व संतोष जरिया कोषाध्यक्ष और जूही कोठारी की टीम में प्रीति अग्रवाल सचिव व रचना अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली। पूनम गुलाटी ने निवर्तमान पदाधिकारियों को सम्मानित किया। संचालन मनीष अग्रवाल और निशा सिंह ने किया। इस मौके पर सौम्या अग्रवाल, देव प्रमोद, राकेश बजाज, नवल कथूरिया, विजय अग्रवाल, नीलाभ शाह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें