उत्तर प्रदेश क्वान की डो एसोसिएशन की ओर से 12 और 13 जुलाई को चौथी प्रादेशिक क्वान की डो रेफरी सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसमें वाराणसी के आठ रेफरी शामिल होंगे। प्रदेश के अन्य जिलों से 50 से अधिक रेफरी इस सेमिनार में भाग लेने काशी आएंगे। वाराणसी डिस्ट्रिक्ट क्वान की डो एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने बताया कि रेफरियों को क्वान की डो की आधुनिक तकनीकों और प्रतियोगिताओं के नवीनतम नियमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य रेफरियों के तकनीकी ज्ञान और निर्णयन क्षमता को बेहतर बनाना है। वाराणसी से उमेश केशरी, अमन कुमार वर्मा, मोहम्मद सुल्तान खान, शशांक श्रीवास्तव, काजल कनौजिया, प्रीति पाल, फैसल अहमद और विनायक पटेल का चयन किया गया है।