कश्मीर में आतंकी घटना को लेकर शनिवार को रविंद्रपुरी कल्याण समिति और गोपी राधा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शांति मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। जुलूस सुबह 7:30 बजे रविंद्रपुरी से निकला। सभी ने दो मिनट का मौन रख घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। मौन जलूस का नेतृत्व संरक्षक उमाशंकर अग्रवाल, अध्यक्ष अनुज डिडवानिया, उपाध्यक्ष प्रकाश सोनेजा, डॉ मनोज शाह, प्रकाश कलवानी, सलोनी शाह, अंकुर अग्रवाल,डॉ शालिनी शाह, डॉ रूबी शाह, अमृता शाही ने किया। रविंद्रपुरी कल्याण समिति की ओर से भावना सोनेजा ,अलका कलवानी, मीना मखीजा, कंचन झुनझुनवाला ने सहभागिता की।