बीएचयू के स्टाफ डेवलपमेंट सेल की ओर से कर्मचारियों को एमएस एक्सल का प्रशिक्षण देकर पेज लेआउट, स्प्रेडशीट बनाना, कंडीशनल फॉर्मेटिंग, सॉर्टिंग और फिल्टरिंग जैसे टूल सिखाए गए। एमएस एक्सल फॉर ऑफिशियल यूज टिप्स, ट्रिक्स एंड बेस्ट प्रैक्टिसेस की थीम पर शनिवार को 11 घंटे की कार्यशाला में प्रशासनिक कर्मचारियों की डिजिटल स्किल बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया। उद्घाटन स्टाफ डेवलपमेंट सेल के समन्वयक प्रो. सुजीत कुमार दुबे ने किया। सहायक कुलसचिव राज कुमार सोनी ने कहा कि कई लोग आसान रास्ता चुनते हैं और तकनीक को गहराई से नहीं अपनाते। इस पहल को अमृत काल के पंच प्रण से जोड़ते हुए कहा कि ये प्रशिक्षण भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मदद करेगा।