फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल की सुविधा मांगने गए छात्रों को मिली लाठियां

Fri, 08 Apr 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू में बवाल
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर का माहौल गुरुवार की शाम एक बार फिर तल्ख हो उठा। छात्रावास की समस्या लेकर कुलपति आवास के सामने धरना देने पहुंचे दंत चिकित्सा विज्ञान संस्थान के छात्रों पर प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। लाठियों की चपेट में आकर पांच छात्र घायल हो गए। इसके चलते कुलपति आवास के सामने काफी देर तक हंगामा और अफरातफरी का माहौल रहा। सूचना पाकर पहुंची लंका पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन से बातचीत कर मामले का समाधान कराया।
विज्ञापन


बीएचयू प्रशासन के नियम के अनुसार एमबीबीएस, बीडीएस, आयुर्वेद और नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के तृतीय वर्ष में सिंगल रूम दिया जाता है। बीडीएस के छात्र-छात्राओं का आरोप है कि एमबीबीएस, आयुर्वेद और नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को तो तृतीय वर्ष में सिंगल रूम दे दिया जाता है लेकिन पिछले दो साल से डेंटल के स्टूडेंट्स को ये सुविधा नहीं दी जा रही। अपनी इस मांग को लेकर वो पिछले दस दिनों से कुलपति और आईएमएस निदेशक के चक्कर काट रहे हैं।

गुरुवार की शाम एक बार फिर सभी आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ला के पास गए लेकिन उन्होंने उनकी बात सुने बिना उन्हें वापस कर दिया। इसके बाद सभी कुलपति आवास पहुंच गए। छात्रों का आरोप है कि वहां से हटाने के लिए मौके पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी ओपी तिवारी ने लाठियां चलाईं। छात्रों ने उनके खिलाफ लंका थाने में तहरीर दी है। इस बवाल में छात्र संतोष भारद्वाज, शक्ति कुमार, उत्कर्ष, पंकज और अवनी को चोटें आईं हैं। इलाज के लिए उन्हें फौरन ट्रामा सेंटर ले जाया गया। छात्रों के बवाल की सूचना के बाद मौके पर आईएमएस निदेशक व रजिस्ट्रार डॉ. केपी उपाध्याय पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होेंने आश्वासन दिया है कि छात्रों की मांगें दो से तीन दिन में पूरी कर दी जाएंगी। इसके बाद छात्र कुलपति आवास के सामने से लौट गए। उधर, घटना को लेेकर छात्रों ने प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के खिलाफ लंका थाने में तहरीर दी है। लंका थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि घायल छात्रों की तहरीर पर अज्ञात सुरक्षाकर्मियोें के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। वहीं, चीफ प्रॉक्टर प्रो. सत्येंद्र सिंह का कहना है कि छात्रों पर लाठियां नहीं चलाई गईं हैं। सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्कामुक्की में उन्हें चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें