फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सामाजिक संगठन की शक्ति उसके सदस्य व परिवार

विज्ञापन
उल्लास और आत्मीयता का अनूठा संगम बना काशी जेसीज चैरिटेबल ट्रस्ट का पारिवारिक संगम* - फोटो : Archive
विज्ञापन
काशी जेसीज चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स बाबतपुर परिसर में पारिवारिक मिलन गोष्ठी हुई। ट्रस्ट के सदस्यों ने परिवार के साथ इसमें हिस्सा लिया। संगठनात्मक एकता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं। बच्चों से लेकर वरिष्ठ सदस्यों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। मैनेजिंग ट्रस्टी अनिल जाजोदिया ने कहा कि किसी भी सामाजिक संगठन की शक्ति उसके सदस्य व परिवार होते हैं। ऐसे आयोजन आपसी विश्वास और संगठनात्मक संस्कृति को मजबूत करने का अवसर देते हैं। पारिवारिक समिति अध्यक्ष राजेंद्र मोहन साह ने कहा कि ट्रस्ट ऐसे कार्यक्रम आगे भी करेगा, ताकि लोगों में आपसी प्रेम और एकता कायम रहे। इस दौरान लकी ड्रॉ निकाला गया। विजेताओं को उपहार दिए गए। संयोजन सुरभि रस्तोगी और शालिनी शाह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव पंकज अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें