फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंडलीय अस्पताल के निरीक्षण में राज्य टीम ने जताई संतुष्टि, सुविधाओं को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कबीरचौरा मंडलीय जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला अस्पताल का शुक्रवार को राज्य स्तरीय चिकित्सीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने अस्पतालों में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर संतुष्टि जताई। निरीक्षण के दौरान डॉ. श्रीवास्तव ने निर्धारित ''चेक लिस्ट'' के आधार पर अस्पताल की जांच की। टीम ने हर वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, पैथलैब और पेयजल सुविधाओं की जांच की। विशेष रूप से मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं और अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया गया। निरीक्षण के बाद चिकित्सीय टीम ने व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष प्रकट कर इसे मानक के अनुरूप बताया। प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह, डॉ. मृदुला मलिक, अधीक्षक डॉ. अभिषेक राय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें