वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन
- फोटो : अमर उजाला
इस परियोजना को शहर के बाहर विकसित करने के लिए रिंग रोड या बाबतपुर रोड पर जमीन चिन्हित की जा रही है। यहां बता दें कि इस परियोजना को वीडीए नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर धरातल पर उतार सकता है।
किसानों से सहमति के आधार पर होगा अधिग्रहण
वीडीए की ओर से कराए जा रहे सर्वे में रिंग रोड और बाबतपुर रोड पर जमीन चिन्हित की गई है। मगर, वीडीए अपने पुराने अनुभवों की वजह से पहले किसानों से सहमति लेगा और इसके बाद ही अधिग्रहण के लिए आगे बढ़ेगा। चिन्हित जमीन के किसानों से वीडीए अधिकारी बैठक करेंगे और अधिग्रहण से पहले उनसे बाकायदा एग्रीमेंट करेंगे।
पर्यटकों को होगी सहूलियत
दरअसल, बनारस के प्रसिद्ध उत्पाद अलग-अलग इलाके में मिलने की वजह से कम समय (एक-दो दिन) की यात्रा पर आने वाले पर्यटक खरीदारी नहीं कर पाते। काशी विश्वनाथ के भव्य स्वरूप निर्माण के बाद आम दिनों में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु बनारस आ रहे हैं और विशेष अवसरों पर यह संख्या पांच से 10 लाख तक पहुंच रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस माल के जरिए बनारसी उत्पादों को ले जा सकेंगे।
वीडीए की उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने कहा कि रिंग रोड या बाबतपुर रोड पर जमीन अधिग्रहीत कर एक मॉल बनाने की योजना है, इसमें बनारस के सभी उत्पादों को जगह दी जाएगी। ताकि पर्यटकों को बनारस के उत्पाद बिना किसी मशक्कत के एक ही जगह सभी सामान मिल जाए।