फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के सम्मान, उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सपा ने किया संघर्ष : नरेश उत्तम पटेल

विज्ञापन
जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय, अर्दली बाजार, वाराणसी में वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन
विज्ञापन
शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव पर शनिवार को सपा के जिला कार्यालय अर्दली बाजार में बैठक हुई। इसमें चुनाव प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा शिक्षकों के सम्मान, उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। समाजवादी पार्टी की सरकार में सहायता प्राप्त शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने सहित शिक्षा मित्रों के हित में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी ने सदैव शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों, नौजवानों और बेरोजगारों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरना होगा। स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से निरंतर संपर्क स्थापित करने, मतदाता सूची का गहनता से अवलोकन करने और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक प्रयास करने होंगे। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, एकजुटता और जिम्मेदारी के साथ चुनावी अभियान में जुटने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनावी सफलता का आधार है। संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव ने किया। बैठक में महेंद्र सिंह पटेल, अब्दुल समद अंसारी, राजदेव सिंह, रितेश केसरी, आत्माराम यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, रीबू श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें