फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवा महोत्सव में कथक की प्रस्तुति में घूंघरू से निकली घोड़े के टाॅप की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवीपीजी कॉलेज में तीन दिवसीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य की मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह का मुख्य आकर्षण रुद्रशंकर के कथक की प्रस्तुति में घुंघरूओं से निकली घोड़े के टॉप की आवाज रही। युवा महोत्सव का शनिवार को उद्घाटन सितारवादक पंडित शिवनाथ मिश्र ने किया। रुद्रशंकर ने सबसे पहले शिव वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। पारंपरिक कथक नृत्य में 16 मात्रा, घोड़े की चाल, बारिश की बूंदें, तबले और घुंघुरू की जुगलबंदी, थाली नृत्य प्रस्तुत किया। उनके साथ तबले पर उदय शंकर और संवादिनी पर शक्ति मिश्रा ने संगत किया। उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पं. शिवनाथ मिश्र ने कहा कि तनाव भरे जीवन मे संगीत ही एक ऐसा माध्यम है जो हमें सुकून देता है। प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने विचार रखे। काॅलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने पं. शिवनाथ को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत डॉ. तरु सिंह, संचालन डॉ. शान्तनु सौरभ, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हसन बानो ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें