फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: धाम में सद्गुरु के महाशिवरात्रि कार्यक्रम का 12 घंटे होगा लाइव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ईशा फाउंडेशन की ओर से महाशिवरात्रि पर श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर स्थित सद्गुरु योगस्थली में कोयंबटूर में सद्गुरु के साथ आयोजित रातभर चलने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव का लाइव प्रसारण होगा। यहां धाम में 100 श्रद्धालुओं के शामिल होंगे। शाम छह बजे से आयोजित कार्यक्रम शुरू होगा जो अगले दिन सुबह छह बजे तक होगा। 12 घंटे के आयोजन सद्गुरु के यूट्यूब चैनल पर 23 भाषाओं में शाम छह बजे से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी और प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इस बार महाशिवरात्रि पर होने वाले कार्यक्रम की थीम गंगा है। नदियों खास तौर से गंगा के महत्व को लाइट एंड शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र सद्गुरु के सान्निध्य में लाखों श्रद्धालु रात्रि जागरण में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन संगीत, ध्यान और भक्ति का अनूठा संगम होगा जो विश्व भर में 140 मिलियन से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें