मनिहारी। क्षेत्र के सिंहनाथपुर सुरहुरपुर में सोमवार को सर्व समाज कल्याण सेवा संस्थान की ओर से बाबा सिद्धनाथ शृंगार महोत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर भोजपुरी गायकों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भोजपुरी गायक समर सिंह और शिल्पी राज ने अपने चर्चित गीतों की प्रस्तुति देकर देर रात तक समा बांधे रखा। अपने सामाजिक कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले धर्मेंद्र राजभर ने कलाकारों का स्वागत किया। उन्होंने अपने सिर पर नारियल फोड़कर समर सिंह और शिल्पी राज को पानी पिलाया जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एक इंस्टीट्यूट के चेयरमैन विजय यादव एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रणवीर सिंह और आदित्य राजभर मौजूद रहे। इस दौरान गायक सनी कुमार उर्फ सनिया, मनोजलाल यादव आदि मौजूद रहे। महोत्सव की अध्यक्षता चंदन सिंह ने की। संवाद