फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। क्षेत्र के नगवा में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्री राम कथा कार्यक्रम का समापन मंगलवार को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ हुआ। अंतिम दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखते ही बन रहा था। सुबह करीब 10 बजे से हवन-पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें कथावाचक प्रद्युम्न महाराज, आचार्य अनिल शास्त्री तथा पंडित सतीश के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता रहा। दोपहर लगभग एक बजे हवन-पूजन की पूर्णाहुति के पश्चात प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर पिंटू सिंह, अभिजीत सिंह, दिनेश यादव, कीरा राजभर, संजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें