फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव: बीएचयू में 75 मीटर लंबे कैनवास पर पेंटिंग में दिखेगी आजादी की गौरव गाथा

Mon, 06 Dec 2021 01:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पेंटिंग बनाते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक 75 मीटर लंबे कैनवास पर पेंटिंग बनाने में लगे हैं। इसमें पांच अलग-अलग भागों में स्वतंत्र भारत के विविध विषयों पर चित्र दिखाई देंगे। रविवार को कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने इसका उद्घाटन किया।

विज्ञापन


बीएचयू के दृश्य कला संकाय पर आयोजित कार्यक्रम में कुलसचिव ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत छात्रों का यह आयोजन प्रेरणादायी है। भारत सरकार युवा कार्यक्र म खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम सलाहकार डॉ. कमल कुमार कर ने भी युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

समारोह की अध्यक्षता दृश्य कला संकाय प्रमुख प्रो. हीरालाल प्रजापति ने किया। बीएचयू में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डा. बाला लखेंद्र ने बताया कि 25 दिनों में यह काम पूरा होने के बाद राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को इसे राष्ट्र को अर्पित किया जाएगा। इस दौरान अक्षत मिश्रा, पिंकू कुमार राहुल कुमार राजभर, हर्ष मिश्रा, राजनंदिनी, आराधना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें