फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में होगा कानून का राज, योगी सरकार ने की बड़ी घोषणा

Thu, 11 May 2017 03:42 PM IST
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
shree kant sharma in ballia - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में हिंसा समेत पूरे प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्‍था से निपटने के लिए योगी सरकार ने बड़ी घोषणा की है। इस घोषणा से न केवल सूबे में कानून का राज स्‍थापित होगा बल्कि अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जा सकेगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गुरुवार को बलिया में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रदेश में कानून का राज होगा। इसके लिए सीएम की अध्यक्षता में एक सेल बनेगा। सूबे के किसी भी घटना की जानकारी सेल को देनी होगी और अविलंब कार्रवाई करनी होगी।

उन्होंने बताया कि सीएम योगी ने भूमाफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध कब्जों की जानकारी एकत्र कर अविलंब कार्रवाई के लिए भी कहा है।
विज्ञापन


बिजली कटौती की पूर्व सूचना लाउड स्पीकर,मैसेज और सोशल मीडिया के जरिए दी जाए। बिजली शिकायत के टोल फ्री नंबर 1912 की सबको जानकारी दीजाए@UPGovt— Shrikant Sharma (@ptshrikant) May 11, 2017


ऐसा कोई गांव न हो जहां बिजली न हो।शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी गांवों को बिजली मिले। मजरों तक बिजली पहुंचाने का काम तेजी से हो @UPGovt— Shrikant Sharma (@ptshrikant) May 11, 2017


सीएम श्री@myogiadityanath का आदेश है कि बलिया टॉप 10 शहरों में शुमार हो। बलिया को स्वच्छ, अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना होगा @UPGovt pic.twitter.com/iRENfaApg2— Shrikant Sharma (@ptshrikant) May 11, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें