फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में जंगलराज की वापसी : सिन्हा

Sun, 15 May 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनते रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा।
विज्ञापन
 केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। पूरे सूबे में जंगलराज का असर दिख रहा है। रोज हत्याएं हो रही हैं। आमजन की छोड़िए अब तो पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री शनिवार को यहां रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे थे। 
विज्ञापन


जन शिकायतों की सुनवाई के दौरान मीडिया से बातचीत में सिन्हा ने कहा कि जब से महागठबंधन की सरकार बनी है, बिहार में आए दिन हत्या, लूट और डकैती हो रही है। बक्सर की घटना का हवाला देते हुए सिन्हा ने कहा कि बक्सर के पास बदमाशों ने जीआरपी के दो जवानों को गोली मारकर उनकी राइफल लूट ली। इसमें एक जवान की मौत भी हो गई।

यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार की सरकार अब अपनी पुलिस को भी नहीं बचा पा रही  है, तो वहां आम आदमी कितना सुरक्षित है यह समझा जा सकता है। रेल राज्यमंत्री ने कहा कि हाल में वहां एक पत्रकार का मर्डर हो गया। इतना ही नहीं विधायक के मनबढ़ बेटे ने एक युवक को केवल इसलिए गोली मार दी क्योंकि वह उसकी कार को ओवरटेक कर रहा था। ये घटनाएं वहां आम हो गई हैं। 
विज्ञापन


बिहार में कानून की धज्जियां उड़ रही हैं और सरकार खामोश बैठी है। वहां के सीएम नीतीश कुमार यूपी में आकर लोगों को तमाम नसीहतें दे रहे हैं। उन्हें पहले बिहार की कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। बिहार के हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं। यूपी में आकर नसीहतें देने वाले नीतीश खुद बिहार में कानून व्यवस्‍था संभाल नहीं पा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें