फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का लिया संकल्प

Thu, 16 Jun 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अलंकरण समारोह में बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय (बाएं से)।
विज्ञापन
सामाजिक सांस्कृतिक एवं धार्मिक संस्था काशी पवित्रा सेवा समिति की ओर से बुधवार को आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया। इसके अलावा पर्यावरण प्रदूषण की दिशा में सतत प्रयास करते रहने की भी शपथ ली। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने 35 लोगों को काशी काश्विक रत्न से सम्मानित किया। 
विज्ञापन


वर्तमान परिवेश में पर्यावरण तथा गंगा प्रदूषण की दशा एवं दिशा विषयक गोष्ठी में माता प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण और गंगा को प्रदूषित होने से बचाना सभी की जिम्मेदारी है। गंगा में जिस तरह से गंदगी की जा रही है वह चिंतनीय है। विशिष्ट अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने इस दिशा में सामूहिक प्रयास का आह्वान किया।

उद्यमी दीनानाथ झुनझुनवाला ने शवदाह के लिए लकड़ियों पर रोक एवं विद्युत शवदाह गृह को चलाने पर बल दिया। धर्मसंघ पीठाधीश्वर शंकरदेव चैतन्य ने भी लोगों को आगे आने का आह्वान किया। समारोह में दीनानाथ झुनझुनवाला, एसएसपी आकाश कुलहरि, प्रो. बीडी त्रिपाठी, डॉ. एके द्विवेदी, सुनीता अग्रहरि, रश्मि शुक्ला समेत 35 लोग सम्मानित किए गए। इस दौरान प्रो. आरसी पांडेय, संस्था के संरक्षक उमेश पांडेय, अजय गुप्ता, श्रीकांत मिश्र, डॉ. संजय गुप्ता, बलराम डे मौजूद थे।  
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के कामकाज में सिर्फ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का निर्देशन होता है। सपा के संगठन के कामकाज में ही मुलायम सिंह यादव हस्तक्षेप करते हैं। बुधवार की रात पहड़िया स्थित सपा नेता बृजेश पांडेय के आवास पर पत्रकारों से यह कहना था विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय का। उन्होंने दो टूक कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में सपा की टक्कर में कोई नहीं है। अपने विकास कार्यों की बदौलत सपा फिर सूबे में सरकार बनाएगी। बसपा और भाजपा सिर्फ आमजन को भ्रमित कर सकते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के पहले भाजपा सांप्रदायिक मुद्दों को भड़काना चाहती है। हुकुम सिंह मेरे पुराने मित्र हैं लेकिन वे कैराना की स्थिति से सही तरीके से वाकिफ नहीं है। कैराना में लोग रोजगार की तलाश में बाहर गए हैं, यह सामान्य सी प्रक्रिया है। मथुरा के मुद्दे पर विपक्ष के सवालोें पर कहा कि कानून और शांति व्यवस्था के मद्देनजर सरकार ने कार्रवाई की। वहीं, अमर सिंह की सपा में वापसी और आजम खां की नाराजगी पर कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हैं। दोनों नेता एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा उनके जुमलों का फैसला यूपी की जनता 2017 में करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें