फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सनातन धर्म की रक्षा के लिए जारी रहेगा धर्मयुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्नपूर्णा मंदिर के महंत ने किया सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान
विज्ञापन

हनुमान गढ़ी के महंत ने मुलाकात कर किया सम्मानित
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए धर्मयुद्ध जारी रहेगा। धर्मरक्षकों की मदद के लिए अन्नपूर्णा मंदिर व मठ हमेशा तत्पर है। श्रद्धा भक्ति में किसी भी तरह का कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सनातन धर्म में आई विकृतियों को दूर करने के लिए हर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

वह बुधवार को मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। महंत ने सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा को सम्मानित किया और उनकी लड़ाई में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने अजय शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। महंत शंकर पुरी ने कहा कि धर्म नगरी में वही जिंदा है जिसका धर्म जीवित है। वहीं हनुमान गढ़ी मंदिर अयोध्या के महंत राजू दास भी बुधवार को बनारस पहुंचे। उन्होंने अजय शर्मा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अजय शर्मा से जल्द से जल्द स्वस्थ होने और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें