वाराणसी। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य के चलते विभिन्न विभागों की शिफ्टिंग की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अस्पताल के सीएमएस कार्यालय को महिला विंग में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा शनिवार से पर्चा काउंटर और दवा वितरण काउंटर आयुष विंग में शिफ्ट कर दिए जाएंगे। कार्यवाहक सीएमएस डॉ. कौशल कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य के चलते विभागों का चरणबद्ध तरीके से स्थानांतरण किया जा रहा है, ताकि मरीजों को कम से कम असुविधा हो और अस्पताल की सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहें। ब्यूरो