फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 को सवा दो घंटे रहेंगे पीएम

Tue, 12 Jan 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी का मिनट टू मिनट प्रोटोकाल सोमवार की देर रात जिला प्रशासन के पास आ गया है। सवा दो घंटे प्रधानमंत्री काशी में रहेंगे। प्रधानमंत्री डीरेका में विकलांगों को उपकरण बांटने के लिए दिल्ली से आएंगे।
विज्ञापन


 कार्यक्रम समाप्त होने के बाद यहां से लखनऊ रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन का प्रोटोकाल मिलते ही देर रात कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण के कैंप कार्यालय में हुई बैठक में तैयारियां मुकम्मल कराने पर चर्चा की गई। कमिश्नर ने अधिकारियों को निरीक्षण कर कमियां दूर करने का निर्देश दिया।

प्रभारी डीएम/एडीएम प्रोटोकाल ओमप्रकाश चौबे के अनुसार सवा दो घंटे वाराणसी में पीएम रहेंगे। 22 जनवरी को डीरेका में विकलांगों को उपकरण बांटने के लिए सुबह 10:10 बजे दिल्ली से चलकर बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से 10:30 बजे डीरेका हेलीपैड पहुंचेंगे। 10:40 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

 10:45 से 11:45 के बीच विकलांगों को उपकरण बांटेंगे और जनसभा करेंगे। 11:50 बजे कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड की ओर जाएंगे। वहां से 12 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए हेलीकाप्टर से उड़ान भरेंगे। 12:20 बजे एयरपोर्ट और 12:25 बजे एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें