सीडीओ हिमांशु नागपाल ने रामनगर के परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट सिटी के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों और वाॅल पेंटिंग की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय रामनगर प्राचीन (वाजिदपुर), प्राथमिक विद्यालय पंडित सुगानु और प्राथमिक विद्यालय गोलाघाट का भ्रमण किया। कंपोजिट विद्यालय प्राचीन (वाजिदपुर) में कराए जा रहे निर्माण कार्यों और वाॅल पेंटिंग की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली। सीडीओ ने स्मार्ट सिटी परियोजना की कार्यदायी एजेंसी को तत्काल कार्यों की गुणवत्ता सुधारने और वाल पेंटिंग को मानक के अनुरूप दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। विद्यालय में शौचालय की खराब स्थिति और गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में गार्डेनिंग तथा छतों में सीलन की समस्या के समाधान के लिए सीडीओ ने वॉटरप्रूफिंग कराने को कहा। प्राथमिक विद्यालय पंडित सुगानु में निरीक्षण के दौरान शौचालय का दरवाजा लगवाने और एक कक्षा की छत की मरम्मत कराने को कहा। प्राथमिक विद्यालय गोलाघाट में प्रधानाध्यापक कक्ष के निर्माण के निर्देश दिए। इस दौरान बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।