डीएम सत्येंद्र कुमार ने अफसरों को निर्देश दिए कि जनता दर्शन में रोजाना शिकायतों का निस्तारण जरूरत करें। डीएम ने जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की सुनवाई सम्मानजनक ढंग से करें। सभी अधिकारी जनसुनवाई की अवधि में अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में मौजूद रहें।