फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नगर निगम की जनसुनवाई में 116 लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में मंगलवार को हुई संभव जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान नगर निगम की पहली प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। नगर निगम में मंगलवार को 116 फरियादियों ने लगातार पांच घंटे तक अपनी समस्याएं गिनाईं। इन सभी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मुख्यालय में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल खुद उपस्थित होकर सभी शिकायतों को सुनते रहे। यहां पर पेयजल आपूर्ति, सीवर- जलनिकासी, नामांतरण, अतिक्रमण, सड़क और खड़ंजा निर्माण, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य नगर सेवाओं से संबंधित समस्याएं बताईं गईं। नगर आयुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में मिलीं शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर तय समय में समाधान दिए जाए। लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग हो। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी अपर नगर आयुक्त और कई विभागों के अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें