वाराणसी फर्नीचर एवं फर्निशिंग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी भंग मंगलवार को भंग हो गई। चुनाव चार जनवरी 2026 को हाेगा। नए सिरे से चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्तमान अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि संरक्षक व चुनाव अधिकारी की नियुक्ति हो गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 17 से 20 दिसंबर, नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि 22 दिसंबर, मतदान की तिथि 4 जनवरी की सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक और मतगणना एवं परिणाम घोषणा 4 जनवरी की शाम 5 बजे के बाद होगी। यह चुनाव मंडल के सदस्यों के लिए महत्वपूर्ण है और सभी सदस्यों से निर्धारित समय-सारणी का पालन करने की अपील की गई है।