फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पावन खिंड दौड़ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का होगा शहीदों की मिट्टी से तिलक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छत्रपति शिवाजी के सेनापति बाजीराव और तीन सौ सैनिकों के बलिदान से रक्तरंजित पावन खिंड की पवित्र मिट्टी बृहस्पतिवार को काशी पहुंची। भारत माता मंदिर में मिट्टी के कलश का भव्य स्वागत हुआ। काशी में यात्रा के बाद इसे सोनभद्र के घोरावल के लिए रवाना कर दिया जाएगा। वहां की मिट्टी को इसमें मिलाकर नवंबर में होने वाली पावन खिंड दौड़ के प्रतिभागियों का तिलक किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सोनभद्र के शहीद उद्यान ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी विजय शंकर चतुर्वेदी व क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ता सनोज तिवारी महाराष्ट्र के पावन खिंड की शहीदों की मिट्टी को लेकर भारत माता मंदिर पहुंचे। काशी प्रांत के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव व शहीद स्मारक के ट्रस्टी विजय शंकर चतुर्वेदी ने पवित्र मिट्टी का कलश जिलाध्यक्ष पवन सिंह को सौंपा। शहनाई वादक महेंद्र प्रसन्ना ने स्वागत किया। लोगों ने संकल्प लिया कि पावन खिंड दौड़ को काशी प्रांत के 12 जिलों में आयोजित करेंगे। प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सोनभद्र में किया जाएगा। संचालन प्रांत मंत्री दिनेश जायसवाल ने किया। इस दौरान अजय सिंह, गोपाल जी सेठ, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, अजीत सिंह, विश्वास राव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें