जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर जरूरत पड़ने पर निजी चिकित्सक ऑन कॉल सेवा दे सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए डॉक्टरों को मरीजों को देखने का मानदेय और यात्रा भी मिलेगा।
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में जरूरत पड़ने पर स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेसिस्ट नहीं मिल पाते हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पहल की है। इसके तहत राजकीय नियमित, संविदा और निजी क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों की सेवाओं का लाभ मरीजों को मिलेगा। ऐसे चिकित्सकों को ऑनकाल बुलाया जाएगा, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। इसके लिए सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही सभी निजी अस्पतालों के प्रबंधकों से स्त्री रोग विशेषज्ञ और एनेस्थेसिस्ट की सूची, मोबाइल नंबर भी मांगा है, ताकि इन लोगों को जरूरत पड़ने पर बुलाया जा सके।
क्या मिलेगा मानदेय
सरकारी क्षेत्र-मानदेय-यात्रा भत्ता-विजिट चार्ज
स्त्री रोग विशेषज्ञ (रेगुलर) 2000-1000-1500
एनेस्थेसिस्ट 2000 -1000-000
स्त्री रोग विशेषज्ञ (संविदा) 2000-1000-1500
एनेस्थेसिस्ट (संविदा) 2000-1000-0000
निजी स्त्री रोग विशेषज्ञ 2000-1000-1500
निजी एनेस्थेसिस्ट 2000-1000-0000