फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनाम से तैयार पेंटिंग दर्ज हुई इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड्स में

विज्ञापन
विज्ञापन
रेशम कटरा की शालिनी मिश्रा की रंगीन पेन से तैयार रामनामी पेंटिंग को इंडिया बुक आफ रिकॉडर्स में दर्ज किया गया है। शालिनी ने महज 28 घंटों में पेन से 90753 बार राम नाम लिखकर भगवान राम के वनवास का टाइपोग्राफिक पोट्रेट तैयार कर लिया। एशिया बुक ने शालिनी की इस कलाकृति पर ग्रैंड मास्टर का खिताब दिया है।
विज्ञापन

पेंटिंग की शौकीन शालिनी पेशे से शिक्षिका हैं। कोरोना कर्फ्यू के दौरान उन्हें इंटरनेट से रिकार्ड बनाने की प्रतियोगिता की जानकारी हुई। शालिनी ने तीन में 28 घंटे का समय लेकर चित्र तैयार कर दिया। चित्र का वीडियो बनाकर इंडिया बुक के पते पर भेज दिया। 15 मई को शालिनी को इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड्स द्वारा इस उपलब्धि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें