फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अस्पताल के सामने खुला नाला मरीजों व चिकित्सकों को कर रहा बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई सीएचसी अंतर्गत बाबूसराय का जन आरोग्य मंदिर के सामने बह रहा नाला मरीजों के साथ चिकित्सकों के लिए मुसीबत बन गया है। अस्पताल के ठीक के सामने बदबू भरा नाला मरीजों के साथ चिकित्सकों को बीमार कर रहा है। नाला से उठ रही दुर्गंध से वहां रहने वालों का जीना मुहाल हो गया है। चिकित्सक किसी तरह से मरीजों का उपचार कर पाते हैं। बाबूसराय जन आरोग्य मंदिर का संचालन कभी ढाई दशक पहले हुआ था। यहां हर दिन 40 से 50 लोग उपचार के लिए भी पहुंचते हैं। यहां गौर करने वाली बात है कि पूरे गांव से निकलने वाला गंदा पानी अलग-अलग नालों से होकर जन आरोग्य मंदिर के तरफ बने बड़े नाले से जाकर मिलता है। मुश्किल यह है कि अस्पताल के सामने जो नाला बनाया गया है। वह पूरी तरह से खुला है। जिससे नाला का दुर्गंध निकलता रहता है। वहीं यह नाला आगे ले जाकर मुख्य नाले से भी नहीं जोड़ा गया है। जिसके कारण यह कई बार ओवरफ्लो भी हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना कि लोगों का इलाज करने वाला आरोग्य मंदिर अस्पताल इन दिनों खुद बीमार हाल में नजर आ रहा है। नाले का गंदा पानी लगातार बहने से मरीजों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। सीएचओ रचना सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी स्थानीय ग्राम प्रधान को दी गई थी। जिससे में कुछ तकनीकी दिक्कत आने से नाले की निकासी निर्माण नहीं हो पा रहा है। प्रधान अल्फाज ने बताया कि नाले जहां तक बना है। उसके आगे निजी जमीन है। वे अपनी जमीन नाले के लिए देने को तैयार नहीं है। जिससे नाला निर्माण का काम अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें