स्थानीय थाना क्षेत्र के पल्हैया में सोमवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार एक निजी अस्पताल में किया गया। हादसा में भुवाजाग निवासी अतुल यादव (30) अपने घर जा रहा थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही मानिकपुर उगापुर मार्ग के पल्हैया गांव के पास पहुंचे। इस बीच सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें अतुल सहित औराई निवासी राम सिंगार (55) घायल हो गए।