फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन कम रही ऑनलाइन कक्षाओं में छात्रों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख करीब एक महीने से बंद ऑनलाइन कक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। हालांकि, पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या थोड़ी कम रही। शिक्षकों ने घर से ही पढ़ाई कराई। माध्यमिक के साथ ही सीबीएसई के विद्यालयों में भी पढ़ाई शुरू हो गई। बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को तैयारी से जुड़ी जानकारियां दी गईं। स्कूलों की ओर से बने टाइम टेबल के हिसाब से भी अन्य विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास चलाई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि पहले दिन विद्यालयों में छात्रों की संख्या कम रही। जो कि धीरे-धीरे बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड में हाईस्कूल की परीक्षा देेने वाले 402 स्कूलों के 50 हजार विद्यार्थियों के प्री बोर्ड, अर्द्धवार्षिक परीक्षा के नंबरों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर 20 मई तक अपलोड कर दिया गया है। इस बीच शिक्षा परिषद ने छात्रों को नौवीं में मिले अंकों को भी अपलोड करने को कहा है। इसके लिए 24 मई तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें