फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जिस शिलापट्ट पर लिखा है पीएम और सीएम का नाम उसका कर दिया ऐसा हाल, गुस्से से लाल हुए ग्रामीण

Tue, 16 Aug 2022 11:09 AM IST
किरन रौतेला न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चोलापुर में शिलापट्ट तोड़ने की घटना से गांव के लोगों में रोष है। शिलापट्ट पर पीएम मोदी और सीएम योगी का नाम भी अंकित है। ऐसे में ग्रामीणों ने पुलिस पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त शिलापट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चोलापुर में शिलापट्ट तोड़ने की घटना फिर सामने आई है। अभी कुछ दिन पूर्व अनिल राजभर मंत्री के लगे शिलापट्ट को अवांछनीय तत्वों ने अपने क्रोध का शिकार बनाया था। वहीं रविवार की रात्रि को चंदापुर पटेल बस्ती के पास सीसी रोड निर्माण कार्य के लगे शिलापट्ट को भी तोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह ग्रामीण टूटा हुवा शिलापट्ट देख चंदापुर पुलिस को कोसते नजर आए।शिलापट्ट में सीएम, पीएम,कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के साथ जिला पंचायत पुष्पांजलि पटेल का नाम भी अंकित है। उसे अवांछनीय तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। 

जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है कि निरंतर ऐसी घटनाएं चंदापुर चौकी के अंतर्गत हो रही हैं और पुलिस इन निरंकुश व्यक्तियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहे है।  एक तरफ जहां ग्रामीण झंडा रोहन को लेकर उत्साहित थे वहीं चंदापुर चौकी के पुलिस को कोसते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें