फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भगवत नाम ही भगवान को पाने की चाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
भागवत नाम ही भगवान के प्रताप का खजाना खोलने की चाबी है और जो इस खजाने से जुड़ता है, वह जीवन में पूर्णता को प्राप्त करता है। कथा का समापन समाप्ति नहीं, बल्कि सम्यक प्राप्ति है। ये बातें इस्कॉन कोलकाता के सार्वभौम प्रभु ने कहीं। वह सोमवार को शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर मार्ग के समीप स्थित काशी आनंदम स्पिरिचुअल एंड वेलनेस वैदिक विलेज में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के अंतिम दिन प्रवचन कर रहे थे। सोमवार को अंतिम दिवस पर सार्वभौम प्रभु ने द्वारका में हुए दानव–सैल्व के आक्रमण और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दोनों के वध की लीला का मार्मिक वर्णन किया। कोलकाता के ज्योति व विजय खेमका की ओर आयोजित कथा के अंतिम दिन यज्ञ और शूलटंकेश्वर घाट पर शाम को गंगा आरती हुई। इस दौरान वरुण खेमका, महेश सिंघानिया, प्रदीप सिंघानिया, शैलेंद्र सिंघानिया, जय खेमका उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें